RRB की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अब स्टेशन मास्टर के पदों के लिए अलग से भर्ती निकाली जाएगी। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है अगले सप्ताह तक स्टेशन मास्टर के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
जानकारी के मुताबिक स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए अलग से 500 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। कैटेगरी वाइज भर्ती की डिटेल अधिसूचना जारी होने के साथ साझा कर दी जाएगी। वहीं स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और वेतन
इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल होनी अनिवार्य है। स्टेशन मास्टर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रतिमाह एवं रेलवे की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाएं/ भत्ते प्रदान किये जायेंगे।












