देहरादून में अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ, सीएम धामी ने राष्ट्र सेवा में योगदान को किया याद

देहरादून में आयोजित अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

देहरादून में आयोजित अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम धामी ने विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ में अशोक सिंघल के जीवन और राष्ट्र कल्याण में उनके योगदान पर प्रकाशित विशेष अंक का विमोचन किया।

राम जन्मभूमि आंदोलन जन-जन तक पहुंचाया
जिसके बाद कार्यक्रम को सीएम धामी ने संबोधित भी किया। सीएम धामी ने कहा कि, “अशोक सिंघल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने के लिए समर्पित था। राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी अहम भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।”

सांस्कृतिक संकल्प की ऐतिहासिक पूर्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मानित नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण उस सांस्कृतिक संकल्प की ऐतिहासिक पूर्ति है, जिसके लिए अशोक सिंघल ने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। यदि वे आज हमारे बीच होते, तो राम मंदिर के दिव्य स्वरूप को देखकर उन्हें अपार खुशी और आध्यात्मिक संतुष्टि मिलती है।” बता दें कि इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र, पूज्य संत-महात्मा, विश्व हिंदू परिषद के सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़