मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले दमोह के स्थानीय नागरिक, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल स्थित आवास पर दमोह लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल स्थित आवास पर दमोह लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम मोहन यादव का दमोह लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

सर्वांगीण विकास को नई दिशा
सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “दमोह में सिंचाई परियोजनाएं कृषि को समृद्ध बना रही हैं। बांदकपुर में ‘देव श्री योगेश्वर नाथ लोक’ के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं नौरादेही वीरांगना अवंतीबाई लोधी नेशनल पार्क में चीतों के पुनर्वास से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिल रही है।”

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल?
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता जयंत मलैया, मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, सांसद राहुल सिंह और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़