रेलवे की ओर से पैरामेडिकल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। इसलिए जिन इच्छुक युवाओं ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वो आज जल्द से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। वहीं एप्लीकेशन फीस 16 अक्टूबर 2026 तक जमा करके फॉर्म को जमा कर सकते हैं।
आयु सीमा और योग्यता
इस भर्ती के तहत अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीएससी, डिप्लोमा, GNM, D.Pharm, DMLT आदि किया होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान
भर्ती में आवेदन के साथ आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।












