उत्तर प्रदेश सरकार बिजली विभाग में निकालेगी बंपर भर्तियाँ, यहां जाने किन पदों पर होगी भर्ती?

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बिजली विभाग में बंपर भर्तियाँ निकालने की तैयारियां चल रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बिजली विभाग में बंपर भर्तियाँ निकालने की तैयारियां चल रही है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से जल्द 50 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती निकली जा सकती है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत बिजली विभाग की ओर से क्लास 1 से लेकर क्लास 4 तक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कुछ पद टीजी-2 , जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, एकाउंटेंट और समीक्षा अधिकारी सहित कई अन्य पदों पर आवेदन मांगे जने की तैयारी है।

योग्यता और आयु सीमा
बता दें कि इन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10th-ITI पास से लेकर 3 वर्षीय इंजीनरिंग डिप्लोमा धारक/ B.E./B.Tech/ बीकॉम/ संबंधित क्षेत्र/ विषयों में ग्रेजुएशन/ कंप्यूटर में योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित होगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल हो सकती है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़