‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने 1,834 करोड़ से ज्यादा की राशि की ट्रांसफर

नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। सीएम मोहन यादव ने उमरिया ज़िले से ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत 1,834 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। राज्य की 1.25 करोड़ से ज़्यादा बहनों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की गई है।

115.10 करोड़ की सब्सिडी राशि ट्रांसफर
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल योजना के तहत, एक क्लिक से 23 लाख से ज़्यादा पात्र बहनों को दो महीने के लिए 115.10 करोड़ की सब्सिडी राशि ट्रांसफर की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को हार्दिक बधाई दी।

विकास के नए आयाम स्थापित
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “लाड़ली लक्ष्मी, गाँव की बेटी, प्रतिभा किरण और कस्तूरबा गांधी विद्यालय जैसी योजनाओं के ज़रिए बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्लीमानाबाद सुरंग पूरे विंध्य क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। आज हमारी माताएं और बहनें प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हुए शासन व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़