दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम रेखा गुप्ता ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, दिल्ली को आवास, सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास में अभूतपूर्व सहयोग मिला है।”
लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि, “PM-UDAY के तहत संपत्ति के अधिकार, बेहतर कनेक्टिविटी, यमुना की सफाई और कचरे के पहाड़ों के समाधान से लेकर, एक विकसित दिल्ली का संकल्प तेज़ी से साकार हो रहा है। 9 लाख से ज़्यादा आयुष्मान रजिस्ट्रेशन हुए है। इसके अलावा करीब 3 लाख बुज़ुर्ग ‘वय वंदना’ से जुड़े है। मोदी सरकार के नेतृत्व में 425 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं।
पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर कल्याणकारी योजना दिल्ली में हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचे। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “कल दिल्ली कैबिनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों की सेवा के माध्यम से देश की सेवा के उनके 25 शानदार वर्षों के लिए सम्मानित किया।” सीएम रेखा गुप्ता ने देश की प्रगति, जन-कल्याण और दिल्ली के विकास में लगातार सहयोग के लिए दिल्ली की 2.5 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद कहा।












