RRB यानि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी युवा रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक है वो rrbapply.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर निर्धारित है। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तय की गई है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों में अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12th (10+2) पास किया हो। एससी एसटी पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन के लिए पास प्रतिशत अनिवार्य नहीं है।
कैटेगरी के अनुसार आयु सीमा निर्धारित
इसके अलावा आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो।












