मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- “राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित 'पं. दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार' वितरण कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार’ वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया।

शिक्षा व्यवस्था को कर रहे मजबूत
सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों में हुए सुधार के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हमारी सरकार आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्कूली शिक्षा को एक नई दिशा देने के साथ-साथ, छात्रों के ज्ञान, कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए भी प्रतिबद्ध है।”

विकसित भारत का संकल्प होगा साकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी विद्यार्थी, अपने ज्ञान और कौशल के दम पर, विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विधायक सविता कपूर भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़