केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, दीपावली से पहले 11.40 लाख से ज्यादा रेल कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम’ को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला लिया है। बता दें कि 53,428 करोड़ रुपये के बजट वाली इस योजना से देशभर के 3.20 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

केन्द्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला
इसके साथ ही, दिव्यांग पेंशन के लिए पात्रता के दायरे को बढ़ाने और सहायता राशि में वृद्धि करने का भी केन्द्रीय कैबिनेट ने फैसला लिया है। अब 40% दिव्यांगता होने पर भी लाभ मिल सकेगा। पेंशन के लिए न्यूनतम आयु सीमा को भी हटा दिया गया है। ये कदम दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके जीवन को अधिक सम्मानजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

रेल कर्मचारियों को सौगात
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख से ज्यादा रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (PLB) को भी मंजूरी दी है। विजयदशमी और दीपावली जैसे पावन त्योहारों के अवसर पर इस फैसले से लाखों परिवारों में नया उत्साह भर गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़