MPESB ने पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकाली भर्ती, यहां जाने आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है।

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर, 2026 है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा का आयोजन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एसटी उम्मीदवारों ने कक्षा 8वीं पास की होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़