मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दी सौगात, विभिन्न मंडियों में विकास कार्यों की रखी आधारशिला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक फार फिर विकास की सौगात दी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक फार फिर विकास की सौगात दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने आज़ादपुर स्थित APMC कार्यालय से दिल्ली की विभिन्न मंडियों में विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

मंडियों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
बता दें कि इसके तहत केशवपुर मंडी में सड़क निर्माण, नरेला अनाज मंडी में नए शेड, आज़ादपुर मंडी में सीवर और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, तथा आधुनिक तौल प्रणाली लगाने का काम किया जाएगा। इससे मंडियों में सुविधाएं और पुख्ता हो जाएगी। जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी प्रकार की बेहतर सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी।

दिल्ली सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली की मंडियां हमारे किसानों की कड़ी मेहनत और लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ी हैं। इन मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।” वहीं इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, और विधायक राजकुमार भाटिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़