उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम धामी ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 63 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही छह विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया।
सीएम धामी ने पुरस्कार किए प्रदान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के दौरान सीएम धामी ने हाईस्कूल के 38 और इंटरमीडिएट के 25 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसके बाद सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान को दिया।
बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राज्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सीएम ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम और केंद्रीय स्टूडियो की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए गए। और सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें भीअनिवार्य की गई हैं।











