दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने JLN स्टेडियम में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया। बता दें कि कीनिया के चार्ल्स मटाटा ने रविवार को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया है। चार्ल्स मटाटा ने पुरुष एलीट वर्ग का खिताब अपने नाम किया है जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु ने महिला एलीट वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा
सीएम रेखा गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि, “इस तरह के आयोजन दिल्ली में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, साथ ही हर उम्र के लोगों को एक सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”
धावकों, विजेताओं और आयोजकों को बधाई
मुख्यमंत्री ने मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी धावकों, विजेताओं और आयोजकों को हार्दिक बधाई दी। सीएम ने कहा कि, “दिल्ली में खेल और फिटनेस के प्रति यह उत्साह इसी तरह लगातार बढ़ता रहे।”












