दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में ‘श्री धार्मिक लीला कमिटी’ की ओर से दशहरा उत्सव आयोजित किया गया। इस दशहरा उत्सव में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के प्रति गृह मंत्री अमित शाह का अटूट समर्पण, और उनका दृढ़ नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी उपस्थिति राष्ट्र सेवा, कर्तव्य-बोध और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त बनाती है।”
रामलीलाओं में सनातन संस्कृति की आत्मा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली की रामलीलाओं में हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा बसती है। यह गौरवशाली परंपरा हमारी नई पीढ़ी को उनकी सांस्कृतिक जड़ों, जीवन मूल्यों और रामायण की महान विरासत से जोड़ती है।”










