विजयदशमी के पावन पर्व पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएँ, कहा-“अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर विनम्रता की विजय का प्रतीक है पर्व”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ दी है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम धामी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।

धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा
सीएम धामी ने कहा कि, “यह पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर विनम्रता की विजय का प्रतीक है। यह हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आदर्श पुरुष भगवान श्री राम का जीवन हमें सिखाता है कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी, यदि हम सत्य और धर्म का त्याग न करें, तो विजय निश्चित रूप से प्राप्त होती है।”

सीएम धामी ने दिलाया संकल्प
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम अपने अंदर की बुराइयों को त्यागने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़