सर्दियों के प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार उठाएगी अहम कदम, 1 नवंबर से ‘विंटर एक्शन प्लान’ होगा लागू

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण के खिलाफ रेखा गुप्ता सरकार समय रहते और सख्ती से कदम उठा रही है।

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण के खिलाफ रेखा गुप्ता सरकार समय रहते और सख्ती से कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाए हैं।

‘विंटर एक्शन प्लान’ होगा लागू
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “1 नवंबर से 31 जनवरी तक, दिल्ली के बाहर के ऐसे वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी जो BS-6 मानकों को पूरा नहीं करते। अगर आपके पास वैध PUCC यानि प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं है, तो आपको ईंधन नहीं मिलेगा। ‘विंटर एक्शन प्लान’ 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसमें निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक, AI-आधारित साइट मॉनिटरिंग, 50% ‘वर्क फ्रॉम होम’ और कार्यालयों के लिए अलग-अलग समय-सारणी शामिल हैं।”

पर्यावरण-अनुकूल बनाने के प्रयास
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, “EV बसें, मेट्रो, ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ और कारपूलिंग के जरिए परिवहन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की कोशिशें इस अभियान में मददगार साबित होंगी। सांस लेने के हमारे अधिकार के लिए, हर कदम मायने रखता है। हमारी दिल्ली, हमारी जिम्मेदारी है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़