MPPSC यानि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विधि अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार लॉ में ग्रेजुएट हैं और इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वो ऑनलाइन माध्यम से mppsc.mp.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का विधि यानी लॉ में स्नातक उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही वकील के रूप में 2 साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 1 जनवरी 2027 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। उम्मीदवार ने 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 40 साल की उम्र प्राप्त न की हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके अलावा उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी एवं मध्य प्रदेश से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के साथ 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एमपी के मूल निवासी जो एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग वर्ग के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।










