मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर की बड़ी घोषणा, पुलिस विभाग में 1600 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस परेड आयोजन में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस परेड आयोजन में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी घोषणा भी की।

सीएम धामी की घोषणा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के दौरान में घोषणा करते हुए कहा कि, राज्य में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में 1600 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि पुलिस जांच को बेतरह करने के लिए विवेचकों को जांच किट उपलब्ध कराई जाएगी।

नशे के सौदागरों के लिए कोई जगह नहीं
इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड हर तरह से संवेदनशील है, कानून व्यवस्था बनाये रखने में उत्तराखंड पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। आज पुलिस की लड़ाई सड़को पर ही नहीं नशे के जाल, डिजिटल अपराध से भी है। ये युवाओ के लिए सबसे बड़ा खतरा है। नशे के सौदागरों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़