हरियाणा की नायब सैनी सरकार की युवाओं को बड़ी सौगात, पहली बार बड़े स्तर पर मेगा जॉब फेयर होगा आयोजित

हरियाणा की नायब सैनी सरकार राज्य में पहली बार बड़े स्तर पर मेगा जॉब फेयर आयोजित करने जा रही है।

हरियाणा की नायब सैनी सरकार राज्य में पहली बार बड़े स्तर पर मेगा जॉब फेयर आयोजित करने जा रही है। 17 जिलों में यह जॉब फेयर आयोजित किया जाना है। जो भी युवा नौकरी का अवसर तलाश रहे हैं उनके लिए हरियाणा सरकार यह बड़ा अवसर लेकर आई है। यह रोजगार मेला सितंबर से दिसंबर तक चलेगा।

21 अक्टूबर को पलवल में जॉब फेयर
बता दें कि हरियाणा सरकार के इस रोजगार अभियान के तहत 21 अक्टूबर को पलवल में राज्यस्तरीय मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है।

अन्य जिलों में कब होंगे रोजगार मेले?
वहीं राज्य सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कुरुक्षेत्र में 9 सितंबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में यह रोजगार मेला आयोजित होगा। इसके बाद सितंबर में अंबाला, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, कैथल और चरखी दादरी में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अक्टूबर में रोहतक, फतेहाबाद, नूंह, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम, पानीपत और झज्जर में अभियान पहुंचेगा। वहीं नवंबर और दिसंबर में भी विभिन्न जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़