पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1270 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए जो भी युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वो sssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 तक निर्धारित है
आवेदन के लिए योग्यता
बता दें कि क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए बीएससी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार 10th लेवल पर पंजाबी सब्जेक्ट पढ़ा हो। कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी भी होनी चाहिए।
आयु सीमा निर्धारित
वही आवेदन की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है। वहीं आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन के साथ पंजाब राज्य के SC BC OBC ESM EWS को कुल 710 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 875 रुपये जमा करना होगा। अन्य सभी राज्यों या कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1200 रुपये का भुगतान करना होगा।












