पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क के 1270 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1270 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का एलान किया गया है।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1270 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का एलान किया गया है। इस भर्ती के तहत 7 अक्टूबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसलिए जो भी युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वो 7 अक्टूबर से sssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि और योग्यता
इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए बीएससी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार 10th लेवल पर पंजाबी सब्जेक्ट पढ़ा हो। कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी भी होनी चाहिए।

आयु सीमा निर्धारित
वही आवेदन की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है। वहीं आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन के साथ पंजाब राज्य के SC/ BC/ OBC/ ESM/ EWS को कुल 710 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 875 रुपये जमा करना होगा। अन्य सभी राज्यों या कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1200 रुपये का भुगतान करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़