राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख…

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है।

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। RUHS यानि राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से मेडिकल ऑफिसर के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वेबसाइट ruhsraj.org पर उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का MBBS पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है। 1 जनवरी 2027 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 5000 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। इसके अलावा राजस्थान राज्य के एससी/एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 2500 निर्धारित है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़