असम के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इस योजना से खुलेगा जापान में रोजगार का रास्ता?

सीएम फ्लाइट योजना के तहत अब असम सरकार युवाओं के लिए जापान में रोजगार के रास्ते खोलने के प्रयास में है।

असम सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर अब ग्लोबल जॉब्स पर फोकस कर रही है। सीएम फ्लाइट योजना के तहत अब असम सरकार युवाओं के लिए जापान में रोजगार के रास्ते खोलने के प्रयास में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि “कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से राज्य के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना और ‘आत्मनिर्भर असम’ का निर्माण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है”।

जापानी भाषा सीखेंगे युवा
गोरचुक स्थित नॉर्थ ईस्ट स्किल सेंटर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया और कहा कि “राज्य सरकार युवाओं को विशेष रूप से जापान में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए सीएम फ्लाइट योजना के तहत जापानी भाषा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है”।

चार चरणों में 1.5 लाख रुपये खर्च
मुख्यमंत्री हिने बताया कि इस योजना के तहत अब तक चार चरणों में प्रत्येक प्रशिक्षु पर लगभग 1.5 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस राशि से उन्हें शिक्षा और विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे जापान के उद्योगों और अन्य संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़