अमित मालवीय ने की ई20 ईंधन मिश्रण पहल की सराहना, कहा- भारत की सबसे बड़ी नीतिगत सफलताओं में से एक

केंद्र सरकार के एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (ई20) पहल की सराहना बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने की।

केंद्र सरकार के एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (ई20) पहल की सराहना बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने की। उन्होंने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (ई20) भारत की सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक नीतिगत सफलताओं में से एक है। केंद्र सरकार की इस पहल से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ी है। इसके साथ ही देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है। कच्चे तेल के आयात पर भी निर्भरता कम हुई है।

आरोप-प्रत्यारोप से मूल्यांकन करना गलत
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि बड़े स्तर की सार्वजनिक नीति का मूल्यांकन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से नहीं होना चाहिए। तथ्यों और उसके वास्तविक परिणामों के आधार पर इस नीति का मूल्यांकन होना चाहिए।  

20 प्रतिशत ई20 ईंधन मिश्रण का लक्ष्य
साथ ही उन्होंने कहा कि करना भारत की सबसे महत्वपूर्ण नीतिगत उपलब्धियों में से एक 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई20) का लक्ष्य हासिल करना है। इससे एक साथ किसानों के कल्याण, ग्रामीण विकास, सहकारी संस्थाओं को मजबूती, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है।

किसानों को करोड़ों की आय हासिल
अमित मालवीय ने कहा कि एथेनॉल सप्लाई वर्ष (ईएसवाई) 2014-15 से अब तक इस कार्यक्रम के जरिए किसानों को लगभग 1.66 लाख करोड़ रुपये की आय हासिल हुई है। वहीं, कच्चे तेल के आयात में कमी आई है जिससे देश ने 1.98 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत की है।

मक्का उत्पादक किसानों को मिल बाजार
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि एथेनॉल उत्पादन से मक्का उत्पादक किसानों के लिए अतिरिक्त बाजार तैयार हुआ है, जिससे उनको फसल की बेहतर कीमत सुनिश्चित हुई है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि एथेनॉल उत्पादन के लिए सिर्फ भारतीय खाद्य निगम के अतिरिक्त चावल का ही उपयोग किया जा रहा है और खाद्य सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़