केन्द्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है। जिसे लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नया बोर्ड तत्काल प्रभाव से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। बता दें कि इस नए बोर्ड में फिल्म और कला जगत से जुड़े 18 सदस्यों को शामिल किया गया है।
नए बोर्ड में कौन-कौन अभिनेता?
इस नए बोर्ड में अभिनेता मनोज जोशी, सुनील शेट्टी, प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, प्रोसेनजीत चटर्जी और प्रियदर्शन समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि 18 सदस्य बोर्ड में शामिल अभिनेताओं में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराजहंस, सुप्रिया यार्लागड्डा, यतिंद्र मिश्रा, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधब पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रोसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे, रमेश पतांगे शामिल हैं।
केंद्र सरकार ने यह पुनर्गठन सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 3(1) और सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) नियम, 2024 के नियम 3 के तहत किया है।











