केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान जेपी नड्डा ने केंद्रीय बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए घोषित प्रमुख परियोजनाओं और पहल की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान, जेपी नड्डा ने मंत्रालय के विभिन्न विभागों की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया। जेपी नड्डा ने कहा कि बजट घोषणाओं को स्पष्ट रूप से निर्धारित समयसीमा के के अंदर पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की समीक्षा
इसके साथ ही बैठक में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जिला अस्पतालों में आपातकालीन और आघात देखभाल क्षमता को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की पहल की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान जानकारी दी गई कि 160 जिला अस्पतालों को प्रथम चरण के लिए चिन्हित किया गया है। इस अस्पतालों को मार्च 2027 तक सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है । वहीं द्वितीय चरण में 203 जिला अस्पताल चिन्हित किए गए है। वहीं तृतीय चरण में शेष 250 जिला अस्पताल शामिल होंगे।
बजट पहल की प्रगति की समीक्षा
इस बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए बजट पहल की प्रगति की समीक्षा भी की। जिसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में 10 चयनित विषयों में 1 लाख AHPs को जोड़ना है। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा को वित्त मंत्री की अध्यक्षता में 27 जुलाई 2026 को हुई बैठक की भी जानकारी दी। जिसमें PPP मॉडल सहित वित्तपोषण विकल्पों पर चर्चा की गई।












