केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जापान की आधिकारिक यात्रा का समापन, भारत में जापानी निवेश को मिली रफ्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जापान की आधिकारिक यात्रा का समापन हो गया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जापान की आधिकारिक यात्रा का समापन हो गया है। इस यात्रा के तहत टोक्यो, नागोया और ओसाका में उच्चस्तरीय बैठकों का सिलसिला चला। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की इस यात्रा का मकसद भारत में जापानी निवेश को रफ्तार देना रहा। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच औद्योगिक साझेदारी को मजबूती देना और रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग का विस्तार किया गया।

अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के वरिष्ठ सरकारी नेताओं, वित्तीय संस्थानों और व्यापारिक अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इन चर्चाओं का मुख्य उद्देश्य निवेश का विस्तार करना रहा। इसके साथ ही चर्चा के दौरान प्रौद्योगिकी साझेदारी को आगे बढ़ाना और दोनों देशों के बीच व्यापार-से-व्यापार सहयोग के नए रास्ते खोलने पर जोर दिया गया।

महत्वपूर्ण सम्मेलनों की भी अध्यक्षता
इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कई महत्वपूर्ण सम्मेलनों की भी अध्यक्षता की। इनमें पूंजीगत वस्‍तुओं, मशीनरी और ऑटोमोटिव; सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; स्टार्टअप; और विदेशी संस्थागत निवेशकों पर क्षेत्र-विशिष्ट गोलमेज शामिल रहे। इन वार्ताओं में जापानी और भारतीय व्यवसायों के एक व्यापक वर्ग को एक साथ लाया गया। भारत के टियर-II और टियर-III आपूर्तिकर्ता इकोसिस्‍टम और MSME से संबंधित ठोस निवेश, प्रौद्योगिकी और वाणिज्यिक साझेदारियों की पहचान करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़