अमित शाह ने गुजरात में ‘गुजरात गौरव सरोवर’ का किया लोकार्पण, कहा- “कृषि-पेयजल उपलब्धता में होगा सहायक”

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान अमित शाह ने अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर' का लोकार्पण किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान अमित शाह ने अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर’ का लोकार्पण किया। बता दें कि हरिकृष्ण ग्रुप और ढोलकिया फाउंडेशन द्वारा ‘गुजरात गौरव सरोवर’ का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

कृषि-पेयजल उपलब्धता में सहायक
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आजकल कम बारिश के मद्देनजर अगर हमें कोशिश करनी चाहिए कि बारिश की एक-एक बूंद बचाई जाए और भूजल स्तर बढ़ाएं तो देश-प्रदेश में कभी अकाल की आशंका नहीं होगी। अमित शाह ने कहा कि 40 करोड़ लीटर क्षमता वाला ‘गुजरात गौरव सरोवर’21 एकड़ में फैला है। यह सरोवर कृषि-पेयजल उपलब्धता और भूजल संरक्षण में सहायक बनेगा।

2026 तक कोई बड़ा अकाल नहीं पड़ा
गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात में 2026 तक कोई बड़ा अकाल नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस साल सभी कह रहे थे कि अल-नीनो के असर से अकाल पड़ेगा। कुछ छोटे-छोटे गाँवों में थोड़ी-बहुत बारिश हुई, लेकिन पहले की तरह ऐसी नौबत नहीं आई कि पशु-पक्षियों को लेकर वालसाड जाना पड़े।

2003 तक डेढ़ लाख चेक डैम बनवाने का काम
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 2003 तक डेढ़ लाख चेक डैम बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा योजना, जिसकी नींव 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने रखी थी, के दरवाजे तब खुले पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण नर्मदा का पानी पूरे सौराष्ट्र, कच्छ और खावड़ा तक पहुँचा और जब पानी की बचत होने लगी तो ‘सौनी’ योजना बनाई गई। बचे हुए पानी को ‘सौनी’ योजना के माध्यम से सौराष्ट्र के बाँधों और नदियों में डाला गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़