पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे, आईजीआई स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम करेगी बीजेपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जश्न मनाने की तैयारी में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जश्न मनाने की तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस खास अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बड़ा आयोजन किया जा सकता है ।

पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधित
सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी का यह बड़ा कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चल रहे देशव्यापी जश्न का सबसे अहम हिस्सा होगा। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेता, सांसद, विधायक, हजारों कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल होंगे। वहीं जानकारी यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

सेवा और सुशासन के 25 साल
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 2001 से लेकर अब तक उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसे बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक जश्न नहीं बल्कि सेवा और सुशासन के 25 साल के तौर पर मना रही है। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को हरियाणा में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुरुक्षेत्र में शामिल होंगे।

सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, युवाओं के साथ संवाद जैसे कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जिसके तहत बीजेपी का लक्ष्य है कि इस मौके पर मोदी सरकार की 25 साल की यात्रा और उनके सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाला कार्यक्रम इस अभियान का मुख्य आकर्षण होगा, जहां से प्रधानमंत्री मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प का मंत्र देंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़