12 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा, हिमालयी स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 12 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 12 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जहां जेपी नड्डा लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में ‘आईसीएमआर के अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र’ का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि इस केंद्र की स्थापना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के तहत भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से की जा रही है।

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए मदद
हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में अत्यधिक ऊंचाई, विषम जलवायु परिस्थितियों, बढ़ती जलवायु परिवर्तनशीलता के कारण विशिष्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां लोगों के सामने आती है। जिसके कारण बीमारी के पैटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, व्यावसायिक स्वास्थ्य और आपातकालीन प्रतिक्रिया को प्रभावित करते हैं। इस केंद्र से इन चुनौतीपूर्ण वातावरण में रहने और काम करने वाले लोगों के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार
इससे दूरस्थ और कठिन इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार होगा। इस सुधार के लिए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, टेलीमेडिसिन, ड्रोन-संचालित स्वास्थ्य लॉजिस्टिक्स और वास्तविक समय में सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को एक साथ लाने पर भी काम करेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़