पंजाब सरकार की नशे की खिलाफ जंग जारी है। सरकार के इस नशाविरोधी अभियान को और गति मिल रही है। इसकी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने बताया की नशे के खिलाफ सरकार और प्रशासन लगातार कार्रवाई की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में आने वाले नशे के स्रोतों का भी खुलासा किया।
6,608 किलो हेरोइन जब्त
मंत्री बलबीर सिंह ने बताया की इस नशा विरोधी अभियान के तहत पिछले चार साल में 6,608 किलो हेरोइन को जब्त किया गया है। जबकि पूर्व की सरकारों के समय यह आंकड़ा काम था। पिछले चार सालों में पंजाब की आप सरकार को इस नशा विरोधी अभियान में नशीले पदार्थों को जब्त करने में सहायता मिली है।
पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
मंत्री ने बताया की यह अभियान अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर चलाया जा रहा है। जिसका लक्ष्य नशे पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। इस अभियान को रफ्तार देने के लिए पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। जिसके कारण पुलिस नशे की आपूर्ति पर रोक लगा पाई है। वही नशे की आपूर्ति करने वालों पर एक्शन भी लिया गया है। ऐसे लोगों की संपतियाँ कब्जे में ली गई हैं।
केंद्र सरकार से अनुरोध
हमारी सरकार मौजूदा समय हर प्रकार के विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। लोगों को नशे की दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं जो लोग लंबे समय से नशे के जूझ रहे हैं उनका इलाज भी करवाया जा रहा है। मैं केंद्र सरकार से भी यह अपील करना कहूँगा कि मौजूदा समय में पंजाब के युवाओं को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी स्थिति में उन्हें इस दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।











