‘टोलाबाजी-सिंडिकेट-कट मनी’ पर बंगाल सरकार सख्त, अपराध संस्कृति को खत्म करने के लिए कानून बनाने की तैयारी

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार अब ‘टोलाबाजी-सिंडिकेट-कट मनी’ पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार अब ‘टोलाबाजी-सिंडिकेट-कट मनी’ पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और कथित तौर पर बढ़ी ‘टोलाबाजी’, सिंडिकेट और कट-मनी की संस्कृति को लेकर अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। लंबे समय से राज्य में असामाजिक तत्वों का प्रभाव रहा है और राजनीति से जुड़कर इन लोगों ने आम जनता को परेशान किया है। ऐसे में मंत्री ने दावा किया कि इस स्थिति का असर राज्य के उद्योग और व्यापारिक माहौल पर भी पड़ा है।

आवश्यक कानून बनाएगी सरकार
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में ‘टोलाबाजी’, ‘सिंडिकेट’ और ‘कट-मनी’ जैसे शब्द विशेष रूप से सुनने को मिलते हैं। इन गतिविधियों के कारण राज्य में उद्योग-धंधों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंत्री ने कहा कि इस अपराध संस्कृति को खत्म करने के लिए सरकार आवश्यक कानून बनाएगी और प्रशासन को कानून-व्यवस्था और अधिक सख्त करने की जरूरत है, जिससे इस पर रोक लगाई जा सके।

पूर्व सरकार पर साधा निशाना
मंत्री ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “पिछली सरकार की मिलभगत से कानून व्यवस्था खराब होती थी। लेकिन अब इस दिशा में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पुलिस अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जिसमें राजनीतिक संरक्षण या प्रभाव के आधार पर किसी को कानून से ऊपर न माना जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़