उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना से छात्रों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत हरिद्वार जिले के 666 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। छात्रवृत्ति परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों की भागीदारी और चयन संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
हरिद्वार से कुल 666 विद्यार्थी चयनित
बता दें कि इस योजना के अंतर्गत जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर जूनियर स्तर (कक्षा 6) और माध्यमिक स्तर (कक्षा 9) की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 2 सितंबर 2026 को जारी किया गया। विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड की सचिव ज्योति यादव द्वारा घोषित किए गए इस परिणाम में इस बार 303 विद्यार्थियों का चयन किया गया। पिछले वर्ष इस स्तर पर 1,686 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 122 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। दोनों स्तरों को मिलाकर इस वर्ष हरिद्वार से कुल 666 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए हैं।
SCERT उत्तराखंड छात्रवृत्ति पोर्टल पर रिजल्ट
इस परिणाम से साफ जाहीर है कि इस बार चयनित विद्यार्थियों की संख्या तीन गुना से भी अधिक है। अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों की बढ़ी हुई सहभागिता और चयन की संख्या जिले में शैक्षणिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है। बता दें कि अपना परीक्षा परिणाम विद्यार्थी SCERT (एससीईआरटी) उत्तराखंड छात्रवृत्ति पोर्टल पर देख सकतें हैं जहां चयन की स्थिति भी छात्रों को साफ होगी। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध है।












