गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जगन्नाथ मंदिर से 149वीं जगन्नाथ रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद सीएम भूपेन्द्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड से रथयात्रा की मॉनिटरिंग की। वीडियो वॉल पर सीएम ने सीधा प्रसारण देखा और रथ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। सीएम भूपेन्द्र पटेल ने रथयात्रा की पूरी स्थिति देखी, जिसके लिए उन्होंने पुलिस की ओर से एआई और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया। रथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों की सीएम ने पूरी जांच की।
‘एक्स’ पर पोस्ट की शेयर
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर की और लिखा कि “जय जगन्नाथ। आषाढ़ी बीज के शुभ अवसर पर मुझे अहमदाबाद में 149वीं रथ यात्रा की ‘पहिंद’ विधि को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न करने और भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को रवाना करने का सौभाग्य मिला। आस्था, विश्वास और भक्ति का यह त्रिवेणी संगम अद्भुत है।”
सीएम डैशबोर्ड से निगरानी
साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा कि , “भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं गुजरात और देश के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।” सीएम भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड की वीडियो वॉल पर सीधा प्रसारण देखा की जगन्नाथ यात्रा में किसी तरह की कोई असुविधा तो नहीं है।











