सीएम रेखा गुप्ता ने ‘कैंपस टू संसद’ के तहत किया संवाद, महाराष्ट्र के 40 युवा छात्रों से की बातचीत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की प्रेरणादायक पहल 'कैंपस टू संसद' के तहत संवाद किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की प्रेरणादायक पहल ‘कैंपस टू संसद’ के तहत संवाद किया। इस दौरान महाराष्ट्र के 40 युवा छात्रों से बातचीत की।

राज्यसभा सांसद की सराहनीय पहल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “युवाओं को संसद के कामकाज, शासन-प्रणाली और सार्वजनिक जीवन से सीधे जोड़ने की विनोद तावड़े की पहल बहुत सराहनीय है। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों, सिविल सेवा अधिकारियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से बातचीत करना इन छात्रों के लिए सीखने का एक शानदार अनुभव होगा।”

पूरी ‘कैंपस टू संसद’ टीम को दी बधाई
सीएम ने कहा कि, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं की क्षमता पर अटूट विश्वास है। ‘कैंपस टू संसद’ जैसी पहल युवाओं को शासन-प्रणाली से करीब से जुड़ने और राष्ट्र-निर्माण में अपनी भूमिका को समझने का अवसर देती हैं। इस सार्थक पहल के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने पूरी ‘कैंपस टू संसद’ टीम को बधाई दी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़