दिल्ली बीजेपी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा में नई नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद दोनों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बधाई दी है।
सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “दिल्ली प्रदेश OBC मोर्चा और दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और ज़िला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ”। सीएम ने कहा कि देश सेवा के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और दिल्ली BJP के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में संगठन लगातार मज़बूत हो रहा है।”
किसानों के कल्याण के संकल्प में नई ऊर्जा
सीएम रेखा ने आगे कहा कि, “आपकी सेवा-भावना और संगठन के प्रति निष्ठा न केवल किसानों के कल्याण के संकल्प में नई ऊर्जा भरेगी, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ संगठन के आत्मीय जुड़ाव को भी और मज़बूत करेगी। आप सभी के शानदार और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।”












