दिल्ली में 18 अक्टूबर को ‘चलो यमुना’मेगा सफाई अभियान, सीएम रेखा गुप्ता ने की युवाओं से अपील

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में अब दिल्ली में ‘चलो यमुना’मेगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है।

‘सामूहिक संकल्प को हकीकत में बदलें’
इस अभियान में ज्यादा स ज्यादा लोगों की भगदारी के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आह्वान किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, “आइए, अगले रविवार, 18 अक्टूबर को माँ यमुना के लिए एकजुट हों। ‘चलो यमुना’ मेगा सफाई अभियान में शामिल हों और हमारे सामूहिक संकल्प को हकीकत में बदलें।”

सीएम रेखा गुप्ता की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, वे आज ही रजिस्टर करें और रविवार सुबह अपने परिवार और दोस्तों के साथ पास के यमुना घाट पर पहुँचकर सफाई अभियान में हिस्सा लें। रजिस्टर करने के लिए QR कोड स्कैन करें या https://meriyamuna.in पर जाएँ और इस मेगा सफाई अभियान का हिस्सा बनें।” सीएम रेखा गुप्ता ने युवाओं से ‘स्वच्छ यमुना मिशन’ को एक जन-आंदोलन बनाने और माँ यमुना की पवित्रता और गौरव को बहाल करने की दिशा में काम करने की अपील की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़