मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर किए तीखे वार, कहा-“लगातार हार की निराशा जनता पर निकालने पर तुले”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर विपक्ष पर तीखे प्रहार किए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “देशवासियों की ओर से नकारे गए नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, अपनी ‘बी-टीम’ CJP के साथ मिलकर दिल्ली को युद्ध का मैदान बनाना चाहते हैं। आखिर ये नेता अपनी लगातार हार की निराशा जनता पर निकालने पर क्यों तुले हुए हैं? दिल्ली के निवासियों ने क्या गुनाह किया है, जो पहले से ही सड़कों पर मची अफरातफरी से परेशान हैं?”

सीएम की सवालों की बौछार
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “काम पर जाने वाले कर्मचारियों, परिवार का पेट पालने के लिए दिहाड़ी कमाने वाले मजदूरों और अस्पताल पहुंचने की कोशिश कर रहे मरीजों की परेशानियों की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दिल्ली के लाखों परिवारों की रोजी-रोटी, सुरक्षा और शांति से भी बड़ी हैं?”

“दिल्ली ने विकास के लिए वोट दिया”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली ने विकास के लिए वोट दिया। जनता के अभूतपूर्व समर्थन के कारण, नरेंद्र मोदी भारत की चुनावी राजनीति के इतिहास में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता बने हैं। लेकिन परिवारवाद और अवसरवाद में डूबी पार्टियां जनता के इस समर्थन को पचा नहीं पा रही हैं। अराजकता फैलाने वाले अरविंद केजरीवाल, जिन्होंने खुद को दिल्ली का मालिक मान लिया है, अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्लीवासियों की शांति और सुरक्षा को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़