दिल्ली में ‘नारी शक्ति मंथन’ कार्यशाला आयोजित, नारी शक्ति के उत्थान के प्रयासों को नई गति देने पर सार्थक चर्चा

नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष की उपस्थिति में 'नारी शक्ति मंथन' कार्यशाला आयोजित की गई।

नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष की उपस्थिति में ‘नारी शक्ति मंथन’ कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘महिला-नेतृत्व विकास’ के संकल्प ने देश भर की करोड़ों बेटियों और महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता में नई ऊर्जा का संचार किया है।”

कार्यशाला में सार्थक चर्चा
इस अवसर पर, नारी शक्ति के उत्थान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के प्रयासों को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और भाजपा शासित राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों के साथ सार्थक चर्चा की गई।

सरकार का संकल्प
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि हर बेटी को शिक्षा और उन्नति के समान अवसर मिलें, हर महिला आत्मनिर्भर बने और हर माँ अपनी बेटी के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य के प्रति आश्वस्त महसूस करे। नारी शक्ति का सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता ही एक सशक्त दिल्ली और विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़