राजधानी में प्रदूषण की समस्या का होगा समाधान, दिल्ली कैबिनेट ने लिए दो बड़े फैसले

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।

दिल्ली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में प्रदूषण से निपटने के लिए समाधान पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए।

30 EV मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें
दिल्ली कैबिनेट ने पहला बड़ा फैसला लिया कि,दिल्ली की छोटी सड़कों पर जमा धूल की नियमित सफाई के लिए 30 EV मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें तैनात की जाएंगी। इससे 250 वार्डों की 854 सड़कों की सफाई हो सकेगी।

24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग
इसके अलावा, दूसरा फैसला लिया गया कि, IIT दिल्ली के सहयोग से PM2.5 और PM10 की 24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे सरकार को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि प्रदूषण कहाँ से और कितना आ रहा है, ताकि प्रदूषण के स्रोत पर ही प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली की हवा को साफ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए हमारी सरकार ज़मीनी स्तर पर विज्ञान, तकनीक और ठोस कदमों के साथ साल के 365 दिन, 24×7 काम कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़