मुख्यमंत्री मोहन यादव की महिलाओं को बड़ी सौगात, ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ की 40वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम मोहन यादव ने आगर-मालवा से ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ की 40वीं किस्त जारी की। इस मौके पर आगर-मालवा ज़िले के लिए 254 करोड़ से ज़्यादा लागत वाले 50 अलग-अलग विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। साथ ही, अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किए गए।

आत्मनिर्भरता का मज़बूत आधार
सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “लाडली बहना योजना न केवल आर्थिक मदद का ज़रिया बनी है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता का मज़बूत आधार भी बनी है। सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रही है।”

‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की बसें जल्द शुरू
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि “‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की बसें जल्द ही शुरू होने वाली हैं। साल 2030 तक 15,000 बसें चलाई जाएंगी, जो हर गाँव और हर पंचायत तक पहुँचेंगी।”

17 सितंबर को घरों में दीपक जलाएं
साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को, सभी लाभार्थी अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं और उन्हें आशीर्वाद दें। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की 25 वर्षों की यात्रा सिर्फ राजनीतिक नेतृत्व की यात्रा नहीं है, बल्कि यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प, जन-कल्याण और भारत माता की सेवा के प्रति अटूट समर्पण की एक प्रेरणादायक गाथा है। इस दौरान उन्होंने गरीबों का सम्मान, युवाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का उत्थान और किसानों की समृद्धि को राष्ट्र-निर्माण का आधार बनाया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़