पन्ना में 28वां राज्य-स्तरीय ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित, सीएम मोहन यादव ने किसानों से किया संवाद

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत पन्ना में 28वां राज्य-स्तरीय 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत पन्ना में 28वां राज्य-स्तरीय ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों और जन-प्रतिनिधियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।

केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित कई बड़ी सौगातें
सीएम मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि, “बुंदेलखंड क्षेत्र को केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित कई बड़ी सौगातें मिली हैं, जिनसे इस क्षेत्र में समृद्धि आएगी और नागरिकों के जीवन-स्तर में सकारात्मक बदलाव आएंगे।” सीएम ने कहा कि इस परियोजना से सिर्फ जल उपलब्धता बढ़ाने में ही मदद नहीं मिलेगी, इसके साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास और कृषि उत्पादन में वृद्धि का भी आधार बनेगी।

बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती और नई तकनीकों के बारे में दी जा रही जानकारी से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। पवाई बांध, मझगवां और रुंझ जैसी कई लघु सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को बड़े पैमाने पर सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी।” सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्यभर में कृषि महोत्सव आयोजित किये जा रहे है। इससे बड़ी संख्या में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जागरूक किया जा रहा है। रबी फसलों की उन्नत तकनीकों, आधुनिक कृषि उपकरणों और नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़