19 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को वितरित करेंगे ई-स्कूटी

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 सितंबर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 सितंबर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में 19 सितंबर को स्कूटी योजना के तहत 7500 से अधिक मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। बता दें कि इस योजना से अब तक 23,000 से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिला है।

छात्रों को बड़ी सौगात
यह कार्यक्रम भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से होगा। प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मदद मिलेगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी।

शैक्षणिक उपलब्धियां होंगी हासिल
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़