खंडवा में ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, कहा-“खंडवा में जल्द ही बनाया जाएगा हवाई अड्डा”

खंडवा में 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह से सीएम मोहन यादव वर्चुअली जुड़े।

खंडवा में ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह और संगीतमय संध्या’ आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा भी की।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
इस साल, मध्य प्रदेश के सपूत और असाधारण प्रतिभा के धनी अभिनेता रघुवीर यादव को ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। ऐसे में सीएम मोहन यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश की शान, खंडवा में जन्मे बहुमुखी प्रतिभा वाले गायक और अभिनेता किशोर कुमार सदी के महान कलाकार थे। वे अपनी बेमिसाल एक्टिंग और सदाबहार गानों के ज़रिए हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में बसे रहेंगे।”

सीएम ने की घोषणा
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा में सभी क्षेत्रों में विकास कार्य चल रहे हैं। हमारी सरकार यहाँ विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही यहाँ एक हवाई अड्डा भी बनाया जाएगा। जिससे खंडवा में विकास को और रफ्तार मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़