MPESB ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है।

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी।

भर्ती के लिए पात्रता
भर्ती के तहत एमपी एसआई और सूबेदार भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एसआई आयुध पदों के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा और उपनिरीक्षक (फोटो क्यूडी अंगुल चिन्ह) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ से स्नातक किया हो।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। इसके अलावा ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़