हल्द्वानी में ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में शामिल हुए नितिन नबीन, युवा शक्ति के साथ किया संवाद

हल्द्वानी में 'युवा संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

हल्द्वानी में ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान युवा शक्ति के साथ संवाद किया गया। युवाओं की अपेक्षाओं, सुझावों व आकांक्षाओं को जाना गया। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट के समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

‘युवाओं को हुनर के अनुरूप अवसर उपलब्ध’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि, “उत्तराखंड में भी हमारा प्रयास है कि युवा स्वरोजगार, उद्यमिता, स्टार्टअप, पर्यटन, खेल, नवाचार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ें। सरकार की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनके हुनर के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है।”

‘युवाओं के प्रति दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव’
वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में युवाओं के प्रति सोच और दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां युवा अवसरों की तलाश में भटकता था, वहीं आज उसे अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य के बल पर अवसरों का सृजन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़