हरियाणा सीएम नायब सैनी की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सौगात, DBT से खातों में भेजी करोड़ों की राशि

सीएम नायब सैनी ने DBT के जरिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौगात दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने DBT के जरिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौगात दी। सीएम सैनी ने लाभार्थियों के खातों में 1890 करोड़ 16 लाख रुपये की कुल राशि सीधे हस्तांतरित की।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे पैसा भेजना सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सरकार की 15 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता आदि शामिल है। इसके तहत कुल 35 लाख 6 हजार 841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ 5 लाख रुपये जारी किए गए।

दयालु योजना के तहत 4520 परिवारों को लाभ
सीएम सैनी ने बताया कि योजना की 11वीं किस्त के रूप में बहन-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये डाले गए। इसे मिलाकर अब तक इस योजना के तहत 2254 करोड़ 47 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। वहीं सीएम नायब सैनी ने कहा कि दयालु योजना के तहत 4520 परिवारों को फायदा मिला है। इस योजना के तहत 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, हर घर-हर गृहिणी योजना के अंतर्गत 5 लाख बहनों के बैंक खातों में जुलाई माह की 19 करोड़ 68 लाख रुपये की गैस सिलेंडर सब्सिडी भेजी गई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़