बिहार सरकार की बड़ी पहल, छात्रों को मिलेगी NEET- JEE की फ्री ऑनलाइन कोचिंग

बिहार सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

बिहार सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ किया। पटना के राजकीयकन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर में कार्यक्रम आयोजित हुई जहां इस पहल का शुभारंभ किया गया।

ऑनलाइन कोचिंग क्लासेज की सुविधा
इसके अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BESB) की ओर से संचालित ऑनलाइन कोचिंग क्लासेज के तहत इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ शुरू करने का निर्देश दिया।

क्लास रूम के लोगो का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने ‘बिहार स्मार्ट लाइव क्लास रूम’ के लोगो का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर पटना के करीब 10 चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के विद्यार्थियों को लाइव शिक्षण व्यवस्था से जोड़ा गया।

छात्राओं से संवाद कर किया प्रेरित
मुख्यमंत्री ने इस दौरान विद्यालय में स्थापित दो अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम और इंटरएक्टिव पैनल आधारित शिक्षण प्रणाली का भी उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने का भी संदेश दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़