सीएम योगी ने 9 लाख से ज़्यादा किसानों को दी आर्थिक राहत, 493 करोड़ की कृषि इनपुट सब्सिडी की राशि ट्रांसफर

गोरखपुर ज़िले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की।

गोरखपुर ज़िले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान बाढ़, ज़्यादा बारिश, ओलावृष्टि और चक्रवात से फ़सल के नुकसान का सामना करने वाले राज्य के 9 लाख से ज़्यादा किसानों को आर्थिक राहत दी गई। सीएम योगी ने DBT के ज़रिए 493 करोड़ की कृषि इनपुट सब्सिडी की राशि ट्रांसफर की।

जरूरी खर्चों में सहारा बनेगी राशि
बता दें कि राज्य में आपदाओं के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें खेती में हुए नुकसान से उबरने के लिए योगी सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है। राज्य सरकार की ओर से दी गई किसानों के लिए यह रकम अगली फसल की तैयारी, बीज, खाद और खेती से जुड़े दूसरे जरूरी खर्चों में सहारा बन सकती है।

किसानों को भारी आर्थिक नुकसान
गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि, चक्रवात और बाढ़ से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल से 9 अक्टूबर तक 9 लाख 18 हजार 91 किसानों की फसलें खराब होने की पुष्टि हुई है। अब योगी सरकार ने इन किसानों को राहत देने के लिए 493 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़